कोच्चि वारियर्स की तरफ से खेलेंगे गांगुली !!


आईपीएल की नीलामी में नहीं बिक पानेवाले सौरभ गांगुली कोच्चि की टीम की तरफ से खेल सकते हैं.

मात्र एक अनुभवी खिलाड़ी वी.वी.एस. लक्ष्मण वाली टीम कोच्चि वारियर्स को अब पछतावा हो रहा है कि काश उन्होंने सौरभ गाँगुली को खरीद लिया होता तो वे और अच्छी स्थिति में हो सकते थे. अतः कोच्चि फ्रैंचाइजी ने गवर्निंग काउन्सिल के सामने गांगुली के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने की इजाजत मांगी है.

हालांकि गवर्निंग काउन्सिल के मेंबर ने कहा है कि गांगुली के लिए नियमों में कोई ढील नहीं दी जा सकती है.

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि है कि अगर कोच्चि फ्रैंचाइजी अन्य आईपीएल टीमों को गांगुली के मसले पर मना लेती है, तो दादा आईपीएल 4 में मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए नज़र आएंगे.
Previous Post Next Post