अफ्रीका वनडे रैंकिंग में भारत के करीब !!


12 मार्च को भारत पर तीन विकेट से मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दो रेटिंग अंक हासिल करके आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में कुल 118 अंक के साथ भारत के करीब आ गया है.

विश्वकप के पिछले लीग मैच में भारत के खिलाफ जीत के लिए 296 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी ओवर में रॉबिन पीटरसन के 14 रन की बदौलत भारत को हराया.

भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर है. भारत के 131 अंक है जबकि दक्षिण अफ्रीका के 118 अंक हो गए हैं जो श्रीलंका को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुँची. दशमलव के बाद एक अंक के आधार पर वह भारत से पीछे हैं.

बल्लेबाजी रैंकिंग में वीरेंद्र सहवाग (आठवें), सचिन तेंडुलकर (नौवें) और धोनी (छह) शीर्ष दस में बने हुए हैं.

गेंदबाजी में जहीर खान 16वें, ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह 19वें और मुनाफ पटेल 32वें स्थान पर है.
Previous Post Next Post